पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तेज बुखार के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका चेकअप कर रही है। दो दिन से बीमार होने के कारण उनका बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा और शुक्रवार शाम की कैबिनेट मीटिंग स्थगित करनी पड़ी थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती करने की सलाह दी।





