Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के डीएसपी पर बाल आयोग का एक्शन, SHO भूषण की मदद...

जालंधर के डीएसपी पर बाल आयोग का एक्शन, SHO भूषण की मदद करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Child Commission Takes Action Against Jalandhar Police Officer, Orders Registration of FIR Under POCSO Act

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने जालंधर देहात के डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई पूर्व एसएचओ भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकतें करने और एक महिला से वीडियो कॉल पर अभद्र बातचीत के मामले में कार्रवाई में ढिलाई बरतने के आरोपों के चलते की गई है। आयोग ने आदेश दिया है कि इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर भी पॉक्सो एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।

वहीं, डीएसपी सरवन सिंह बल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ही भूषण कुमार को सस्पेंड कर केस दर्ज कराया था और जांच पूरी तरह कानून के दायरे में की गई है। उन्होंने बताया कि बाल आयोग को जांच रिपोर्ट जल्द सौंप दी जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular