जालंधर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत फोकल पॉइंट क्षेत्र में छापेमारी करते हुए दो ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। CIA स्टाफ द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन और ₹2,05,000 नकद बरामद हुआ है, जिसे ड्रग मनी माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ साजन और प्रभजोत उर्फ प्रभ निवासी प्रीत नगर, सोढल रोड के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 8 में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





