Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर की ‘लोक मिलनी’ में गरजे CM भगवंत मान, बोले, विपक्ष की...

जालंधर की ‘लोक मिलनी’ में गरजे CM भगवंत मान, बोले, विपक्ष की नीयत खाली-भीड़ जुटाने को जलेबियां बांटनी पड़ती हैं! पढ़ें और देखें

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के आदमपुर में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं की पढ़ाई और रोजगार की पूरी जिम्मेदारी अब आम आदमी पार्टी सरकार की है और महिलाओं को भी सरकारी नौकरियों में मौका दिया जाएगा।

सीएम मान ने विपक्ष की भीड़ पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी रैलियों में लोग खुद आते हैं, जबकि विपक्ष को भीड़ जुटाने के लिए जलेबियां बांटनी पड़ती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए नोटबंदी और खातों में पैसे डालने के वादे को जुमला बताया।

अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि युवाओं को चार साल बाद वापस भेज दिया जाता है। वहीं उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार ने मुफ्त बिजली और बिजली दरों में कटौती कर लोगों को राहत दी है।

खजाना खाली होने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब का खजाना नहीं, बल्कि विपक्ष की नीयत खाली है। साथ ही उन्होंने सुखबीर बादल पर भी तीखा प्रहार किया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular