पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से अपील की है कि 15 जनवरी को अकाल तख्त पर उनकी पेशी का सभी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाए।
सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दुनिया भर से उन्हें संदेश मिल रहे हैं कि जब वे संगत की ओर से गोलक का हिसाब-किताब लेकर पेश होंगे, तो इसका सीधा प्रसारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगत की भावना को समझते हुए वे जत्थेदार से विनती करते हैं कि उनके स्पष्टीकरण का लाइव प्रसारण किया जाए, ताकि संगत पल-पल और पैसे के हिसाब-किताब से जुड़ी रह सके।
सीएम मान ने लिखा, “मिलते हैं जी 15 जनवरी को, सबूतों समेत।”
वहीं, मुख्यमंत्री की इस मांग पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने नाराजगी जताई है।





