Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABगोलियां चलाकर अपनी मां की गोद में सो जाओगे, गलतफहमी में मत...

गोलियां चलाकर अपनी मां की गोद में सो जाओगे, गलतफहमी में मत रहना…CM मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गैंगस्टरों और बदमाशों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि गोलियां चलाकर चैन से सो जाएगा, तो यह उसकी गलतफहमी है। पुलिस गोली चलाने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

लॉ एंड ऑर्डर पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस के समय में पैदा हुए गैंगस्टरों का खामियाजा आज जनता भुगत रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है और जिन देशों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं, उन्हें ध्यान में रखकर पुलिस काम कर रही है। वहीं, कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है और कबड्डी में विवाद पूरी दुनिया में देखे जाते हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular