जालंधर सेंट्रल की राजनीति में बड़ा मोड़ तब आया जब वार्ड नंबर 23 की कांग्रेसी पार्षद परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्षद परमजीत कौर ने सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय में AAP जॉइन की, जबकि हरपाल मिंटू को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण और नितिन कोहली की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
परमजीत कौर ने कहा कि नितिन कोहली की ईमानदार सोच, पारदर्शी कार्यशैली और विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने AAP में शामिल होने का फैसला लिया। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए झटका और आम आदमी पार्टी के लिए जमीनी मजबूती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।





