जालंधर में कांग्रेस नेता और रियल एस्टेट कारोबारी मनु वड़िंग (48) का शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे साइलेंट अटैक से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मनु वड़िंग फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे और एक दिन पहले ही उन्होंने फिटनेस वीडियो साझा किया था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर दीप नगर स्थित रामबाग श्मशानघाट में होगा, जिसमें कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।





