pb8 live news : पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। ताजा मामला जिला अमृतसर का सामने आया है, जहां सरकारी मैडिकल कॉलेज के 3 जूनियर डाक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। बताया जा रहा है कि तीनों को होम आइसलेट कर दिया गया है।
इसके लक्षण क्या हैं और इसे कैसे पहचानें
अगर कोरोना वायरस के लक्षणों की बात करें, तो इसके प्रभाव से सबसे पहले व्यक्ति को लगातार बुखार रहता है, साथ ही गले में खराश, मुंह में स्वाद का न आना, लूज मोशन, पेट दर्द, लगातार सिर दर्द, सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और शरीर में थकान भी इसके मुख्य कारण हैं। जबकि इससे बचने के लिए बार-बार हाथ धोने चाहिए, मास्क पहनना चाहिए और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।





