Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में नशा तस्कर मां-बेटी के घर पर निगम की कार्रवाई, अवैध...

जालंधर में नशा तस्कर मां-बेटी के घर पर निगम की कार्रवाई, अवैध निर्माण का हिस्सा गिराया

Corporation action at the house of drug smuggler mother-daughter duo in Jalandhar

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के थाना-6 क्षेत्र में नगर निगम और पुलिस की टीम ने एक कुख्यात मां-बेटी नशा तस्कर गिरोह के घर पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण का हिस्सा गिरा दिया। यह कार्रवाई मंजीत कौर उर्फ पब्बो और उसकी मां लम्बो के घर पर की गई।

पुलिस के अनुसार, मंजीत कौर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है, जबकि उसकी मां पर भी एक मामला चल रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर कई नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

ADCP सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि जांच में पुष्टि हुई है कि मंजीत कौर नशा तस्करी में सक्रिय रही है। कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करों और अवैध कब्जाधारकों पर शिकंजा कसना है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular