जालंधर के शाहकोट में साइबर निवेश धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शाहकोट पुलिस ने करीब 12.17 लाख रुपए की ठगी के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत शाहकोट की जैन कॉलोनी निवासी अमृतपाल सिंह ने दर्ज करवाई।
अमृतपाल के अनुसार, उसे “नियो वेल्थ ई” नाम की ऑनलाइन ऐप के जरिए निवेश का लालच देकर ठगों ने पहले करीब 7.50 लाख रुपए जमा करवाए। ऐप पर 82.36 लाख रुपए का कथित मुनाफा दिखाया गया, लेकिन रकम निकालने पर सर्विस टैक्स व अन्य चार्ज के नाम पर और पैसे माँगे गए। पीड़ित ने 4.67 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





