Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_img
Uncategorizedजालंधर में लकी ओबेरॉय हत्याकांड पर दलबीरा की सफाई, बताया खुद को...

जालंधर में लकी ओबेरॉय हत्याकांड पर दलबीरा की सफाई, बताया खुद को बेगुनाह, बोला शशि शर्मा ने जानबूझकर उसका नाम इस मामले में घसीटा, देखें वीडियो

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की हत्या के मामले में नामजद आरोपी दलबीर सिंह दलबीरा ने मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

दलबीरा ने कहा कि उसका इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। उसने दावा किया कि उसकी न तो कभी लकी ओबेरॉय से फोन पर बात हुई और न ही कभी आमना-सामना हुआ।

पुलिस और परिवार की ओर से धमकियों के लगाए जा रहे आरोपों को दलबीरा ने पूरी तरह निराधार बताया। उसका कहना है कि लकी के परिवार को गुमराह किया जा रहा है।

दलबीरा ने आरोप लगाया कि उसके पुराने दुश्मन और लकी के दोस्त शशि शर्मा ने जानबूझकर उसका नाम इस मामले में घसीटा है। उसने दावा किया कि वह पिछले दो साल से अपराध की दुनिया छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन जी रहा है, लेकिन राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई के कारण उसे दोबारा विवादों में फंसाया जा रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular