Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
ENTERTAINMENTसलमान खान पर फिर मंडराया खतरा!

सलमान खान पर फिर मंडराया खतरा!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर विवादों और खतरों के घेरे में आ गए हैं। बीते साल 2024 उनके लिए पहले ही काफी मुश्किलों भरा रहा जहां एक ओर उनके घर पर हमला हुआ तो दूसरी ओर उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर ने सभी को चौंका दिया। इन घटनाओं के बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उनके परिवार को लगातार धमकियाँ मिलती रहीं। अब 2025 की शुरुआत भी कुछ वैसी ही चिंता के साथ हुई है।

ईद के बाद फिर धमकी, इस बार घर में घुसकर मारने और कार उड़ाने की बात

ईद के बाद जैसे ही त्योहार की खुशियाँ खत्म हुईं सलमान खान को एक और गंभीर धमकी मिली है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने वर्ली पुलिस स्टेशन में कॉल कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि वह सलमान के घर में घुसकर उनकी हत्या करेगा और उनकी कार में बम लगाकर उसे उड़ा देगा।

फोन कॉल के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

जैसे ही धमकी की खबर सामने आई मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और सलमान खान की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कॉल ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं है कि धमकी देने वाला कौन है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular