पंजाब के फिरोजपुर में 68 दिन पहले सनसनीखेज घटना सामने आई थी, जब एक पिता ने अपनी बेटी के हाथ बांधकर उसे नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अब वही बेटी जिंदा लौट आई है और मीडिया के सामने आकर अपने ही पिता को रिहा करने की गुहार लगा रही है।
लड़की ने बताया कि धक्का दिए जाने के बाद वह नहर में डूब गई। ऊपर आने पर सांस लेने का मौका मिला, लेकिन फिर दोबारा डूबने लगी। हाथ खोलने की कोशिश में उसकी चुनरी ढीली हुई और एक हाथ आज़ाद हो गया। अंदर उसका सिर एक सरिए से टकरा गया, जिसे उसने मजबूती से पकड़ लिया। करीब आधे घंटे तक वह सरिया पकड़कर संघर्ष करती रही और आखिरकार पैर टिकाकर नहर से बाहर निकलने में सफल हुई।
लड़की ने कहा—
“हमसे गलती हुई है, पापा से भी गलती हुई। बहनें घर में अकेली हैं। पापा को जेल से बाहर निकलवा दो।”
उसने बताया कि वह कोर्ट जाकर अपने पिता को ज़मानत दिलाने की कोशिश करेगी। इस मामले में अब कोर्ट जमानत पर रिहाई पर विचार कर सकती है।





