जालंधर देहात के मेहतपुर इलाके में 23 वर्षीय युवक अनमोल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खुरमपुर गांव निवासी अनमोल का शव मेहतपुर बस स्टैंड के पास मिला। मौके से सिरिंज और एक बोतल मिलने की चर्चा है, जिससे ड्रग ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।





