जालंधर के चौगिट्टी चौक के पास बसे अंबेडकर नगर में हड़कंप मच गया है। पावरकॉम ने दावा किया है कि इस इलाके की 65 एकड़ जमीन उनकी है और इस पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। अब पावरकॉम ने 800 घरों को गिराने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है।
इलाके में मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च भी शामिल हैं। प्रशासन की कार्रवाई की खबर मिलते ही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सहम गए हैं। कई परिवारों की आंखों में आंसू हैं। स्थानीय निवासी सुरजन सिंह ने बताया कि 1986 से यह मामला अदालत में चल रहा है और दो बार वे केस जीत चुके हैं। “चौथी पीढ़ी यहां रह रही है, अब उजड़ जाएंगे तो कहां जाएंगे,” उन्होंने भावुक होकर कहा।





