शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी एक बार फिर अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने अकाली दल (पुनर सुरजीत) के उम्मीदवार मिट्ठू सिंह को 99 वोटों से हराया।
इसके साथ रघुजीत सिंह विर्क सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, बलदेव सिंह जूनियर वाइस प्रेसिडेंट और शेर सिंह मंड जनरल सेक्रेटरी चुने गए।
चुनाव गोल्डन टेंपल परिसर स्थित तेजा सिंह समुद्री हॉल में हुआ। इस बार धामी को 117 वोटें मिलीं, जबकि मिट्ठू सिंह को केवल 18 वोटें पड़ीं। अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसे बड़ी जीत बताते हुए कहा कि सदस्यों ने एक बार फिर ईमानदार नेतृत्व पर भरोसा जताया है।





