pb8 live news : 17 अक्टूबर को प्रदेश के सभी टोल प्लाजा को किसान फ्री कराएंगे.जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने धान की सही खरीद न होने के विरोध में टोल प्लाजा को फ्री करने का फैसला लिया है. किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने उपरोक्त निर्णय लिया है. ये विरोध केंद्र और पंजाब सरकार दोनों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि धान की निर्बाध खरीदारी होने तक संगठन द्वारा घोषित संघर्ष जारी रहेगा.
आपको बता दें कि संगठन ने शुक्रवार से विधायकों, मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर जोरदार मोर्चा लगाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कर्मचारी भी 21 अक्टूबर को बसों का चक्का जाम करने जा रहे हैं.





