Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के थाना-8 से नशे का आरोपी एएसआई को धक्का देकर फरार

जालंधर के थाना-8 से नशे का आरोपी एएसआई को धक्का देकर फरार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के थाना-8 में नशे के केस में गिरफ्तार आरोपी एएसआई को धक्का देकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, 30 अक्तूबर को थाना-8 पुलिस ने नूरपुर निवासी महबूब अली उर्फ मकड़ी को नशे के केस में गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान उसने बहाना बनाकर हवालात से बाहर आने की इजाजत ली और एएसआई को धक्का देकर थाने से भाग निकला। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने पीछा किया लेकिन आरोपी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ नया केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular