PB8LIVE NEWS: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, दो पिस्तौल (एक 9 एमएम और एक .30 बोर), 34 जिंदा 9 एमएम कारतूस और 1.98 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े हुए थे। आरोपी उनके निर्देशों पर सीमा पार से आई हेरोइन और अवैध हथियारों की खेप लेकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे।





