Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEपुलिस के हत्थे चढ़े Drug Smugglers

पुलिस के हत्थे चढ़े Drug Smugglers

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पुलिस ने 2 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। साधू ग्राऊड, भामियां रोड़ पर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर नशे की सप्लाई करने आए 2 तस्करों को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 270 ग्राम हेरोइन, 2 लाख 5 हजार की ड्रग मनी बरामद कर थाना जमालपुरी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।

जानकारी देते एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़, इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद गुरफान निवासी न्यू राधा विहार, भामीयां कलां और मोहम्मद शाह निवाज निवासी भामीयां कलां के रुप में हुई है। गुरफान सलून जबकि शाहनिवाज पेंट का काम करता है। शाह निवाज के खिलाफ थाना जमालपुर में पहले भी 2 आपराधीक मामले दर्ज है, जिसमें 28 मार्च 2025 को जमानत पर बाहर आया है, जबकि गुरफान भी थाना जमालपुर में दर्ज 2 मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर गहनता से पूछताछ कर रही है।

एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच की पुलिस ने थाना टिब्बा के इलाके इकबाल नगर पुली के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे तस्कर को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर थाना टिब्बा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद कामिल निवासी गांव जगीरपुर, मेहरबान के रुप में हुई है। आरोपी कपड़े की फैक्टरी में काम करता है और साथ में नशा तस्करी करने लग पड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से हेरोइन के इलावा बाइक बरामद किया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular