देशभर में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा किया है। इसके बाद 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 913 रुपए का हो गया है, जो पहले 853 रुपए में मिल रहा था।
वहीं, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर LPG की कीमतों पर पड़ा है। नए रेट आज से ही पूरे देश में लागू कर दिए गए हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर प्रभावित हो सकता है।





