जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह फाजिल्का पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई जलालाबाद में दर्ज धोखाधड़ी के मामले (FIR) से जुड़ी है।
पुलिस टीम सुबह करीब 5 बजे आरोपी के घर पहुंची और उसे पूछताछ के लिए फाजिल्का ले गई। कार्रवाई से पहले जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को सूचित किया गया था और पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल मालिक पर धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। हालांकि, मामले में ठगी की राशि और डील की प्रकृति को लेकर अभी तक पुलिस ने आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।





