Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में AAP के एक और सांसद पर ED की 'कार्रवाई'

जालंधर में AAP के एक और सांसद पर ED की ‘कार्रवाई’

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Punjab nnews point : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर छापा मारा है. ईडी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि संजीव अरोड़ा का अपना बिजनेस है. आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से जमीन का आवंटन कराया था और इसी मामले में ईडी की टीम ने पंजाब के जालंधर स्थित उनके घर पर छापेमारी की है.

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने ईडी की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आज फिर मोदी जी ने अपने तोते मैना को आजाद कर दिया है. आज सुबह से ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी के लोग छापेमारी कर रहे हैं.इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘पिछले दो साल में अरविंद केजरीवाल के घर पर छापा पड़ा, मेरे घर पर छापा पड़ा, संजय सिंह के घर पर छापा पड़ा, सत्येन्द्र जैन के घर पर छापा पड़ा…कहीं कुछ नहीं मिला. लेकिन मोदी जी की एजेंसियां ​​पूरी लगन से काम कर रही हैं. एक के बाद एक झूठे केस बनाकर…’

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular