Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABचुनाव आयोग ने तरनतारन की पूर्व SSP रवजोत कौर ग्रेवाल को किया...

चुनाव आयोग ने तरनतारन की पूर्व SSP रवजोत कौर ग्रेवाल को किया बहाल, जांच पर रखी शर्त

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS:  तरनतारन की पूर्व SSP रवजोत कौर ग्रेवाल को चुनाव आयोग ने बहाल कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि सस्पेंशन हटाने का फैसला पिछली तारीख से लागू नहीं होगा। साथ ही, उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच का अंतिम निर्णय चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद ही होगा।

गौरतलब है कि तरनतारन उपचुनाव में मतदान से तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने दखल और पक्षपात के आरोपों में उन्हें सस्पेंड किया था। यह कार्रवाई शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की शिकायत पर की गई थी। आरोप था कि उन्होंने SAD कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर झूठी FIR दर्ज कराकर प्रचार रोकने की कोशिश की और AAP के पक्ष में काम किया।

बाद में उन्हें चार्जशीट जारी की गई थी, जिसका जवाब उन्होंने दिसंबर 2025 में चुनाव आयोग को भेज दिया था। उनके द्वारा दर्ज मामलों की जांच के लिए एक वरिष्ठ IPS अधिकारी को भी नियुक्त किया गया था।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular