Pb8Live News: चंडीगढ़ से सटे डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड स्थित एक पीजी में पुलिस और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथियों के बीच मुठभेड़ हो गई। राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी और हत्या के फरार आरोपी सुमित बिश्नोई पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने मौके से पिस्टल और चार रौंद बरामद किए हैं। सुमित पिछले 15 दिनों से पीजी में छिपा हुआ था और पंजाब में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा था। उसके साथी सौरभ जिंदल और लॉरेंस गैंग से जुड़े पंकज मलिक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






