Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEब्रेकिंग : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

ब्रेकिंग : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : बाहरी उत्तरी जिला के मेट्रो विहार इलाके में शनिवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलीबारी में तीन बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। गांव खेड़ा खुर्द के गोदाम क्षेत्र में गश्त करते समय टीम को गांव खेड़ा खुर्द के बाहरी इलाके में कुछ लोगों के संदिग्ध हरकत के बारे में सूचना मिली। वहां पहुंचने पर पुलिस ने 8-9 लोगों को एक ट्रक में पीवीसी लादते देखा।पुलिस टीम को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी ने भी उन पर गोलियां चलाईं। पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने पांच बदमाशों को मौके पर दबोच लिया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular