Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEपुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : गांव बग्गे कलां में शनिवार को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और कुख्यात गोपी लाहौरिया गिरोह के एक सदस्य के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से क्रॉस-फ़ायरिंग हुई, जिसमें गिरोह का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया, क्योंकि एक गोली उसकी पगड़ी को चीरते हुए निकल गई।बताया जा रहा है कि उक्त मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस की एक टीम, सुभाष नगर इलाके में हाल ही में हुई फायरिंग की जांच के सिलसिले में आरोपी के घर पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां अवैध हथियार छिपाए गए हैं। तलाशी के दौरान आरोपी ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular