Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घायल, हैंड...

लुधियाना में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घायल, हैंड ग्रेनेड और हथियारों का जखीरा बरामद

Encounter between police and terrorists in Ludhiana, two terrorists injured, hand grenades and weapons recovered

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: लुधियाना नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने हरियाणा और बिहार के दो आतंकियों को एक दिन पहले हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। उनकी पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हाईवे पर ट्रैप लगाया।

घेराबंदी होते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो आतंकी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को पहले प्राइवेट अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

मौके से 2 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह पाकिस्तान की ISI से सपोर्टेड टेरर मॉड्यूल था, जो किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा था। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular