पंजाब के मोहाली में खरड़ के पास पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया है।
उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों बदमाश बंबीहा गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं। इन पर बीते हफ्ते चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में एक कारोबारी के घर के बाहर फिरौती के चलते फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।





