Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बंबीहा गैंग के बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, रंगदारी और...

पंजाब में बंबीहा गैंग के बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, रंगदारी और फायरिंग मामले में चल रही थी जांच

Encounter of Bambiha gang's miscreant with police in Punjab, investigation was going on in extortion and firing case

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के फरीदकोट जिले में रंगदारी और फायरिंग के मामले में बंबीहा गैंग से जुड़े बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस जब उसे हथियारों की बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल होकर पकड़ा गया।

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के अनुसार, जुलाई में कोटकपूरा में एक व्यक्ति से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी, और रकम न मिलने पर 1 सितंबर की रात उसके घर के बाहर फायरिंग की गई थी।

जांच के बाद 7 सितंबर को मोगा के संदीप सिंह उर्फ लवली और रामजोत सिंह उर्फ जोत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि इस पूरी साजिश के पीछे गैंगस्टर सिम्मा बहिबल और जस्स बहिबल थे। घटना में इस्तेमाल हथियार मलकीत सिंह ने दिए थे, जिसे फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular