Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में प्रिंटिंग प्रेस के अन्दर धमाका, प्रेस मालिक गंभीर रूप से...

जालंधर में प्रिंटिंग प्रेस के अन्दर धमाका, प्रेस मालिक गंभीर रूप से झुलसा

Explosion inside printing press in Jalandhar, press owner seriously burnt

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: जालंधर के ढन्न मोहल्ला में रविवार को एक प्रिंटिंग प्रेस के भीतर अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में प्रेस का मालिक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दशमेश ग्राफिक नामक प्रिंटिंग प्रेस के अन्दर हुआ। प्रेस का मालिक सन्नी खुद मशीन चला रहा था कि अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जमा हो गए।

बताया जा रहा है कि धमाका मशीन से हुआ, हालांकि इसका सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद यह साफ हो पाएगा कि धमाका तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular