Thursday, February 26, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर PPR मार्केट विवाद, GST रेड के दौरान टीम को बंधक बनाने...

जालंधर PPR मार्केट विवाद, GST रेड के दौरान टीम को बंधक बनाने के मामले में कोलोनाईजर मेजर सिंह समेत 9 पर FIR

Jalandhar PPR Market dispute: FIR against coloniser Major Singh and nine others for holding team hostage during GST raid

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के PPR मार्केट में GST विभाग की रेड उस समय विवाद में बदल गई जब अधिकारियों को कथित तौर पर दफ्तर में ही रोक लिया गया। मामले में कारोबारी मेजर सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने केस दर्ज किया है।

शिकायत के मुताबिक, 16 फरवरी को जीएसटी टीम रियल एस्टेट ऑफिस में सर्च के लिए पहुंची थी। आरोप है कि जांच के दौरान टीम के काम में बाधा डाली गई, बहस और दुर्व्यवहार किया गया और अधिकारियों को करीब 2 से 3 घंटे तक अंदर ही रोके रखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को बाहर निकाला।

एडिश्नल कमिश्नर प्रशांत कुमार की शिकायत पर मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मौके से बरामद डीवीआर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular