Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में AAP की महिला मेयर से बदतमीजी करने के आरोप में...

पंजाब में AAP की महिला मेयर से बदतमीजी करने के आरोप में भाजपा पार्षदों पर FIR दर्ज, पढ़ें क्या है पूरा मामला

FIR registered against BJP councillors for misbehaving with AAP's female mayor in Punjab

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

 Pb8Live News 

पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर से मिलने पहुंचे भाजपा पार्षदों और समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ।

मेयर इंद्रजीत कौर
मेयर इंद्रजीत कौर

घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर-5 में भाजपा पार्षद कुलवंत सिंह कांती, विशाल गुलाटी, जतिंदर गोरयन, मुकेश खत्री, गौरवजीत गोरा और 20 अज्ञात लोगों पर BNS की धारा 221, 132, 125(4), 351(2) के तहत FIR दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मेयर को गलत तरीके से रोकने और कार्यालय में हंगामा करने के दोषी हैं। SHO बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि पार्टी FIR से डरने वाली नहीं है और संघर्ष जारी रहेगा।

1 अगस्त को जोन-D कार्यालय में पार्षदों और मेयर के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद पार्षदों ने दफ्तर में नारेबाजी कर धरना देने की चेतावनी दी थी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular