Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर बस स्टैंड पर फायरिंग, एक मुलाजिम की मौत

अमृतसर बस स्टैंड पर फायरिंग, एक मुलाजिम की मौत

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर के बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह दो प्राइवेट बसों के मुलाजिमों के बीच तीखी कहासुनी के बाद अचानक फायरिंग हो गई। इसमें काहलों बस के कर्मचारी माखन को चार गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग के बाद बस स्टैंड पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से 6 खोखे बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद बस की टाइमिंग और यात्रियों को पहले लेने को लेकर हुआ था।

फायरिंग करने वाला आरोपी मुलाजिम घटना के बाद फरार हो गया और उसकी तलाश के लिए पुलिस ने घेराबंदी कर जांच तेज कर दी है। एसीपी गगनदीप के मुताबिक, आरोपी की पहचान और लोकेशन पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular