PB8LIVE NEWS: पंजाब के कपूरथला में देर रात सरपंच की दुकान पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 6 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। एक बदमाश कंबल ओढ़कर दुकान के पास पहुंचा और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान कुछ देर के लिए उसकी पिस्टल लोड नहीं हुई, जिससे वह गुस्से में दिखा और फिर लगातार 4 गोलियां चला दीं।
सरपंच ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और नहीं पता कि हमला क्यों किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 खोल बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।





