Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में करवाचौथ की रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत 5...

पंजाब में करवाचौथ की रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत 5 घायल

Firing in Punjab on Karva Chauth night, two killed, five injured

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बीती करवाचौथ की रात गुरदासपुर जिले के बटाला में जस्सा सिंह चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने रेस्टोरेंट और बूट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कनव महाजन और सरबजीत सिंह के रूप में हुई है।

जबकि रेस्टोरेंट के मालिक एडवोकेट चंद्र चंदा, अमृत पाल, अमनदीप, संजीव सेठ और जुगल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 8:15 बजे की है, जब दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने अचानक गोलियां बरसाना शुरू कर दी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular