Pb8Live News: पंजाब में भारी बारिश और डैमों से छोड़े गए पानी के कारण 7 जिले—पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का—बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। 150 से अधिक गांवों में पानी भर गया है। NDRF, SDRF और सेना ने अब तक 92 लोगों को रेस्क्यू किया है और राहत कार्य जारी है।
गुरदासपुर का नवोदय विद्यालय पानी से घिर गया है, जहां 400 छात्र और शिक्षक फंसे हुए हैं। बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं। करतारपुर साहिब कॉरिडोर और पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में भी पानी भर गया है। सीएम भगवंत मान का गांव सतौज (संगरूर) भी बाढ़ की चपेट में है।
पठानकोट-जम्मू हाईवे पर UBDC नहर टूटने से पानी हाईवे पर बहने लगा है। सरकार ने कंट्रोल रूम बनाए हैं, अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टी घोषित की गई है। CM मान आज पठानकोट और गुरदासपुर का दौरा करेंगे। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।





