Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में पहली बार श्री साईं बाबा के पवित्र चरण पादुका दर्शन...

जालंधर में पहली बार श्री साईं बाबा के पवित्र चरण पादुका दर्शन उत्सव का आयोजन, शिरडी से आएंगे भजन गायक पारस जैन, शहर में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर शहर में पहली बार श्री साईं मिलन सेवा संघ (रजि.) द्वारा श्री साईं बाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था, शिरडी के सहयोग से “पवित्र चरण पादुका दर्शन उत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 7 दिसंबर 2025, दिन रविवार को आयोजित होगा।

कार्यक्रम का मुख्य स्थल साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक, जालंधर शहर रहेगा, जहां भक्तगण साईं बाबा के पवित्र चरणों के दर्शन कर सकेंगे। इस मौके 7 दिसंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे भव्य चरण पादुका शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

यह यात्रा श्री राम चौक, जालंधर शहर से प्रारंभ होकर श्री राम चौक, भगवान वाल्मीकि चौंक, प्रभु रत्नाकर चौंक, पटेल चौक होते हुए साईं दास स्कूल ग्राउंड पर समाप्त होगी।

इस दौरान शहरभर में भक्ति का माहौल रहेगा और श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर बाबा के चरणों का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर शिरडी से प्रसिद्ध भजन गायक पारस जैन शिवांग बटा (बृंदावन), पंकज राज (दिल्ली) वाले साईं गुणगान करेंगे। राकेश कुमार (मंच संचालक) के तौर पर अपनी प्रस्तुति देंगे। साईं चरण पादुका के दर्शन सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक भक्तजन कर सकेंगे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular