सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व AAP नेता एचएस फूलका ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर शामिल कराया, जबकि इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। फूलका पहले AAP के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं और 2017 में दाखा (लुधियाना) सीट से विधायक चुने गए थे।
फूलका के BJP में जाने पर पंजाब के CM भगवंत मान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें मुबारक, लेकिन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि का बीच में पद छोड़ना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता दोबारा जीत पाना मुश्किल होता है। बता दें कि फूलका ने पहले ही नेता विपक्ष पद और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।





