पंजाब में आम आदमी पार्टी की नेता व पूर्व दिल्ली सीएम आतिशी को लेकर विवाद और तेज हो गया है। दिल्ली विधानसभा के 6 दिसंबर के सेशन से जुड़े एक वीडियो को लेकर सिख गुरुओं पर कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया गया है, जिसे पंजाब भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा किया था।
इस मामले में 9 दिसंबर को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने FIR दर्ज की। शिकायतकर्ता इकबाल सिंह ने दिल्ली के कानून एवं श्रम मंत्री कपिल मिश्रा पर वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने का आरोप लगाया है।
जालंधर पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में दिल्ली भाजपा ने विधानसभा स्पीकर से शिकायत की है। भाजपा का कहना है कि विधानसभा की कार्यवाही के आधार पर पंजाब पुलिस का दूसरे राज्य में केस दर्ज करना सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। पार्टी ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।





