पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान Sukhbir Singh Badal ने संगरूर के धूरी पहुंचकर भाजपा के उपप्रधान रहे पूर्व विधायक Arvind Khanna को पार्टी में शामिल करा लिया।
खन्ना पूर्व मुख्यमंत्री Amarinder Singh के करीबी माने जाते रहे हैं और क्षेत्र में उद्योगपति व समाजसेवी के रूप में पहचान रखते हैं। भाजपा नेता विनीत जोशी ने इसे खन्ना का व्यक्तिगत फैसला बताया, जबकि अकाली दल प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि पंजाब की जनता अब क्षेत्रीय पार्टी की सरकार चाहती है।





