जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पूर्व सांसद सुशील रिंकू को जालंधर जिले के आदमपुर में और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को शाहकोट में पुलिस ने हिरासत में लिया है।
फिलहाल, हिरासत में लिए जाने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर देहाती क्षेत्रों में जागरूकता कैंप लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। यह मामला राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है और इसकी पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।





