जालंधर: फिल्लौर थाने के पूर्व एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ रेप पीड़िता के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप में अब उन पर पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। आरोप है कि एसएचओ ने पीड़िता से कहा, “तुम मुझे बहुत सुंदर लगती हो” और उसे चूमने की भी कोशिश की।
महिलाओं से अशालीन भाषा का इस्तेमाल करने के चलते एसएचओ को पहले ही निलंबित करने के बाद लाइन हाज़िर कर दिया गया था, जिसके बाद यह एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने भी एसएचओ को जमकर फटकार लगाई थी।





