Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या, खेतों में काम कर...

पंजाब में पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या, खेतों में काम कर रहे थे, अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के अमृतसर में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब पूर्व सरपंच के बेटे और गांव के नंबरदार जसपाल सिंह की खेतों में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मजीठा हलके के थाना कथूनंगल क्षेत्र के मांगासराए गांव की है।

जानकारी के अनुसार जसपाल सिंह अपने खेतों में कृषि कार्य देख रहे थे, उसी दौरान अज्ञात हमलावर पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही थाना कथूनंगल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़ा सामने आ रहा है। मृतक के भाई मनजिंदर सिंह के बयान पर एफआईआर नंबर 169 दर्ज कर ली गई है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular