पंजाब के बरनाला में पूर्व सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह कलकत्ता की दिनदहाड़े बस स्टैंड के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 4 बजे की है।
जानकारी अनुसार, सुखविंदर गांव शैहणा की एक दुकान पर बैठे थे, तभी कार सवार हमलावर ने नजदीक से गोली मार दी, जो उनके गले में लगी, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, हत्या गांव के ही किसी व्यक्ति ने की है। मृतक की मां गुरमीत कौर पूर्व सरपंच रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों की आलोचना करते थे, जिसके चलते राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





