अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में मोगा जिले के कोट इसेखान गांव के चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹2,800 करोड़ बताई जा रही है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई की जानी थी। पुलिस को शक है कि इसके तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। मामले में अमृतसर SSOC थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।





