Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARभगवान वाल्मीकि आश्रम में लगा फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप, ट्रस्ट की...

भगवान वाल्मीकि आश्रम में लगा फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप, ट्रस्ट की और से नई एंबुलेंस की भेंट

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

भगवान वाल्मीकि आश्रम वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से भगवान वाल्मीकि आश्रम परिसर में एक विशाल मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपनी सेहत की जांच करवाई और मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाया।

कैंप के दौरान लोगों के फुल बॉडी चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, ECG, शुगर टेस्ट, जोड़ों और घुटनों की जांच, तथा दिमाग से जुड़ी बीमारियों की जांच भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों को जरूरी परामर्श दिया और आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर पंजाब प्रधान विपन सभरवाल द्वारा संत समाज की रहनुमाई में समाज सेवा को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक नई एंबुलेंस भेंट की गई। यह एंबुलेंस अब 24 घंटे जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त सेवा के रूप में उपलब्ध रहेगी। 

विपन सभरवाल ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के मेडिकल कैंप लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें। स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन विपन सभरवाल, वाइस चेयरमैन राजीव गोरा सहित संत समाज से संत महानाथ जी और संत अशोक लंकेश जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अमरजीत कादरी, अशोक भील, जतिंदर निक्का, बंटू सभरवाल, सुनील दत्त, बॉबी, ओम प्रकाश नाहर, चेतन हांडा, लिंकी बैंस, चेतन नाहर, गौरव जीके, आनंद बैंस, रमन दत्त, सुखचैन गिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular