pb8 live news : पंजाब और चंडीगढ़ में एक और छुट्टी आ गई है. पंजाब में 6 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इसके चलते सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। आपको बता दें कि 6 दिसंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है. इस मौके पर चंडीगढ़ समेत पंजाब में छुट्टी रहने वाली है. इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है.चंडीगढ़ प्रशासन ने भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर छुट्टी की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और अन्य संस्थान 6 दिसंबर को बंद रहेंगे। बता दें कि पहले चंडीगढ़ में यह छुट्टी 24 नवंबर 2024 को घोषित की गई थी लेकिन अब इसे 6 दिसंबर 2024 कर दिया गया है।





