जालंधर की नई बारादरी पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खाकी पगड़ी और पुलिस जूते पहनकर रात में अकेले राहगीरों को डराकर लूटते थे।
पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल, 3 बाइक और हथियार बरामद किए हैं। सभी आरोपी पहले चश्मा बेचने का काम करते थे, लेकिन नशे की लत ने इन्हें अपराधी बना दिया।
13 जनवरी की रात दिल्ली से लौटे राज कुमार से 9660 रुपये और आईफोन लूटने के बाद इनका पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन्हें अगली वारदात से पहले दबोच लिया।





